फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रंगोली प्रतियोगिता में तनु और सीमा की टीम ने मारी बाजी

Thu, 01 Jan 2026 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज रामकोट के रेड रिबन क्लब की ओर से विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की अलग-अलग टीमों ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए तनु देवी और सीमा देवी की टीम को प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया। वहीं पलवी देवी और रीनू देवी की टीम ने दूसरा और भावनी गुप्ता और कृति शर्मा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार कौल के मार्गदर्शन में किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच एचआईवी/एड्स जागरूकता, सामाजिक कलंक को कम करने के साथ-साथ प्रभावित व्यक्तियों को मदद करने के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. पंकज नंदन और प्रो. सुरेश चंद्र ने निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें