फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रमजान के पहले जुमे पर अदा की नमाज

विज्ञापन
रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा करते हुए मु​स्लिम समुदाय के लोग। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। रमजान माह के पहले जुमे पर शहर के पारलीवंड स्थित जामा मस्जिद में सामूहिक नमाज अदा की गई। इसमें बड़ी संख्या में उमड़े रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआएं मांगीं।
विज्ञापन

मौलाना जकी ने जुमे की नमाज पढ़ाई। उन्होंने अपने खुतबे के दौरान रोजे के एहकाम और उसके एहतराम के बारे में नमाजियों को बताया। उन्होंने कहा कि पाक माह रमजान में अल्लाह की रजा पाने के लिए रोजा रखा जाता है। इस महीने अल्लाह की रहमत अपने बंदों पर होती है और गुनाह माफ किए जाते हैं। लिहाजा हर मुसलमान को रोजा पूरे एहतियात के साथ करना चाहिए। वहीं, इस मौके पर मास्टर सदीक ने कहा कि रमजान में केवल भूख-प्यास का रोजा नहीं बल्कि अपने नफ्स का भी रोजा रखना चाहिए। उन्होंने नसीहत दी कि हम सभी का सौहार्द बना रहे, इसका खास ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें