फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जंगली जानवरों से ग्रामीण परेशान

Tue, 29 Jul 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। चलाड़ी इलाके में जंगली जानवरों के आतंक से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में बंदरों की बढ़ती तादाद के साथ अन्य जंगली जानवरों में सुअर, नीलगाय, जंगली हिरण, बारहसिंघा और खरगोश रात को रिहायशी इलाकों में पहुंचकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह गेहूं और सरसों की लगी फसलों को भी उजाड़ रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से जानवरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। रामकोट निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि जंगली सुअर, नीलगाय के साथ अन्य कई जंगली जानवर रात के समय फसल को नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने इसकी रोकथाम के लिए सड़क के एक किनारे जंगल की ओर तारबंदी कर दी जाए। उन्होंने बताया कि कई बार रात के वक्त इलाके से लोग इकट्ठे होकर जंगली जानवरों को भगाने के लिए बाहर जाते हैं। रामकोट निवासी प्रकाश सिंह, मोहन सिंह और ज्ञान सिंह ने वन्यजीव विभाग से जंगली जानवरों की पकड़ने की गुहार लगाई है। किसानों ने वन्य जीव विभाग से जंगली जानवरों को भगाने के लिए पटाखे वितरित करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें