मकवाल में बरसात के मौसम में सड़क किनारे होगी झाड़ियां की कटाई करते हुए स्थानीय लोग। स्रोत : ज
रामकोट। मकवाल के स्थानीय लोगों ने सोमवार को चिन्जी से आली की और आती सड़क की सफाई करते हुए झाडियों की कटाई की। स्थानीय निवासी साहिल कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में झाड़ियों के कारण सड़क संकरी हो गई थी। राज कुमार ने बताया कि सड़क किनारे से झाड़ियों की कटाई कर मार्ग को साफ कर दिया है। सड़क की सफाई में ख्याल चंद, रतन चंद, साहिल कुमार, राज कुमार, जगदीश, करतार चंद, प्रेम चंद और रोशन लाल ने सहयोग किया। संवाद