फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क पर गड्ढे, राहगीर परेशान

Sun, 20 Jul 2025 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। विलंगा वाया एससी और ओबीसी मोहल्ला वार्ड सात टरबल इलाके तक जाने वाली सड़क कच्चा होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य इससे पहले ब्लॉक के अंतर्गत हुआ है। मगर कच्ची होने के चलते और पानी की निकासी के लिए सड़क किनारे नालियां नहीं होने से बरसात में वाहनों का आवागमन बंद होने से लोग पैदल सफर करने को मजबूर हैं। यह सडक धार सड़क पनताल से टरबल इलाके तक लगभग दो किलोमीटर तक फैली हुई है जो दो हजार आबादी के लिए आवागमन का मुख्य मार्ग है। कंधारनू से सेवानिवृत्त रेंज अधिकारी रमेश कुमार शर्मा, ओम प्रकाश, कमल किशोर, मोहन लाल और नरेश कुमार ने लोक निर्माण विभाग से सड़क को पक्का कर निर्माण कार्य को शुरू करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें