फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर गंभीर रोग, जरूर लगवाएं एचपीवी : डाॅ. मनीषा

Sun, 20 Jul 2025 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर जीएमसी कठुआ में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में जीएमसी कठुआ के स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा राणा ने इस गंभीर बीमारी के बारे में जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि महिलाओं से जुड़ी यह एक गंभीर बीमारी होती है। जो 30 वर्ष की उम्र के बाद अपना मुख्य रूप धारण करती है। उन्होंने कहा कि माहवारी के समय कई तरह की समस्याएं एवं टॉयलेट की नली में दर्द की समस्या, जननांग से अक्सर व्हाइट लिक्विड बदबूदार डिस्चार्ज होना इत्यादि इसके लक्षण होते हैं। इससे बचने के लिए 9 से 14 साल की उम्र में 6 महीने के अंतराल पर एचपीवी नामक वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें