रामकोट। धार सड़क किल्थर से आमुआला जाती लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली सड़क पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। मंगलवार को भारी बारिश के बाद बड़ी-बड़ी दरारें आने से गाड़ियों का आवागमन बंद हो गया। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क के साथ सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। स्थानीय पंचायत के पूर्व सरपंच मनोहर लाल गुप्ता ने बताया कि यह सड़क पंचायत के 2000 से अधिक आबादी के लिए एकमात्र आवागमन का मुख्य स्रोत है। भूस्खलन की स्थिति में इसके बंद होने का खतरा भी अब मंडराने लगा है। संवाद