रामकोट। धार सड़क थड़कलवाल चौक पर खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट से स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी महेंद्र सिंह मनकोटिया ने बताया कि यह लाइट गड़ी मंदिर अंविका मंदिर और थड़कलवाल बाजार में रोशनी का मुख्य स्रोत है। इसके खराब होने से लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। थड़कलवाल बाजार से दर्शन गुप्ता, अरुण गुप्ता, नारायण दत्त, विष्णु मिस्त्री, कुलदीप कुमार, नरेंद्र शर्मा, संजय कुमार और रविंद्र सिंह ने बाजार में लगी हाई मास्टर लाइट को संबंधित विभाग से जल्द दुरुस्त करवाने की मांग रखी। जिला विकास परिषद सदस्य नारायण त्रिपाठी ने कहा कि लाइट को ठीक करवाने के लिए विभाग से बातचीत हुई है और जल्द लाइट को जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया है। संवाद