हीरानगर। कस्बे के मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में 19 वर्ष से कम आयु के लड़के और लड़कियों के लिए अंतर-जोन जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, कुश्ती और शतरंज में युवा प्रतिभाओं ने कौशल का प्रदर्शन किया। कबड्डी, वॉलीबॉल और खो-खो के मुकाबले हीरानगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए गए जबकि अन्य खेल विभिन्न स्थानों पर खेले गए।
इस आयोजन का नेतृत्व जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कठुआ सुनील सिंह संब्याल की देखरेख में किया गया। पहले दिन के कबड्डी मुकाबले में कठुआ ने हीरानगर को 1 अंक से हराया। वॉलीबॉल मैच जोन मढीन और जोन सल्लान के बीच हुआ। इसमें सल्लन ने 2-0 से जीत हासिल की। खो-खो में जोन सल्लान ने एक पारी और तीन अंकों से कठुआ पर जीत दर्ज की।