रामकोट इलाके में अज्ञात लोगों द्वारा बांधे गए पशु
रामकोट। पंचायत अमुआला में मंगलवार सुबह खेतों के किनारे आवारा पशुओं के मिलने से ग्रामीण हैरान हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो रस्सियों के साथ यह पशु किसी अज्ञात व्यक्ति ने छोड़े हैं जो उन्हें कहीं ले जाने का प्रयास कर रहा था। पशु तस्करी से जुड़े मामले का अंदेशा जताया जा रहा है।
सूचना के बाद स्थानीय गांव वासी वहां एकत्रित हो गए। गांव के पूर्व सरपंच मनोहर लाल गुप्ता ने बताया कि कुल छह पशु उनके गांव में ग्रामीणों ने जब रस्सी से बंधे देखें तो उन्हें शक हुआ इसके बाद उन्होंने रामकोट पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि सभी पशु किसके हैं और कहां से आए हैं।
उन्होंने बताया कि पशुओं की स्थिति इस प्रकार थी कि कुछ पशु उसमें जख्मी भी थे। संवाद