फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: धार सड़क पर रामकोट में हादसा व्यक्ति की मौत, महिला जख्मी

Mon, 08 Dec 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर से पठानकोट जा रही एसआरटीसी बस की चपेट में आया
विज्ञापन

रामकोट। बस की चपेट में आने से रविवार सुबह व्यक्ति की मौत और महिला के घायल होने का मामला सामने आया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा रविवार सुबह 9:30 बजे धार सड़क पर रामकोट में हुआ। मृतक की पहचान राज सिंह (45) पुत्र पंजाब सिंह निवासी आमुआला के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि उधमपुर से पठानकोट जा रही बस जब रामकोट पहुंची तो चपेट में आने से व्यक्ति लहू लहान होकर सड़क पर गिर गया। उसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से प्राथमिक उपचार केंद्र रामकोट पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उसे जीएमसी कठुआ रैफर कर दिया। जीएमसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि राज सिंह घर से इलाज के लिए कठुआ जा रहे थे मगर रामकोट पहुंचने पर हादसे का शिकार हो गए। राज सिंह की मौत से परिवारजनों और स्थानीय गांववासियों में गम का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को परिवार को सौंप दिया है। परिवारजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 11 बजे बसंतर में किया जाएगा। इस हादसे में चिंता देवी (70) पत्नी मोहन लाल भी घायल हो गई जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें