फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राम ने अयोध्या लौटने से किया इनकार, भरत खड़ाऊं लेकर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज सुधार रामलीला क्लब किशनपुर शुक्रवार की रात को भगवान श्रीराम और भारत मिलाप के दृश्य मंचन किया गया। जब भगवान श्री राम ने अपने भाई भरत को गले से लगाया तो रामलीला देखने पहुंचे लोगों की आंखें छलक उठीं। चित्रकूट पर भरत मिलाप की लीला का मंचन करने के लिए रामलीला प्रांगण को पौधों और डालियां आदि लगाकर चित्रकूट सा स्वरूप दिया गया। जहां मुनि वेश में भगवान श्री राम, माता जानकी और लक्ष्मण विराजमान होते हैं। इसी दौरान राजगुरु और माताओं के साथ भरत भगवान श्री राम को मनाने के लिए पहुंचते हैं। सबसे पहले उन्होंने पिता दशरथ के निधन की खबर सुनाई जिसके बाद भगवान श्री राम की आंखें नम हो गई। इसके बाद भरत ने भगवान श्री राम से अयोध्या वापस चलने का आग्रह किया जिसे भगवान श्री राम ने असविकार कर दिया। भरत ने कहा कि उनकी राजा बनने की कोई इच्छा नहीं है और हमारे राजा आप ही हो। इसी दौरान तीनों माताओं ने भी भगवान श्री राम से अयोध्या वापिस चलने का आग्रह किया लेकिन भगवान श्री राम ने पिता को दिए वचन का हवाला देते हुए अयोध्या वापिस जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद भरत ने प्रतिज्ञा ली के जब तक भगवान श्री राम अयोध्या वापस नहीं लौटेंगे तब तक भगवान श्री राम की चरण पादुकाओं को राजगद्दी पर बिठाकर राज्य का संचालन किया जाएगा। इसके बाद भगवान श्री राम, माता जानकी और लक्ष्मण को छोड़कर सभी अयोध्या नगरी की और प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें