लखनपुर पुलिस ने एक आरोपी को 8.28 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चेतन पुत्र गोविंद दास निवासी शेरपुर तहसील एवं जिला पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक सूचना पर लखनपुर थाना प्रभारी तारिक अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लखनपुर बाईपास रोड स्थित श्मशान घाट के पास नाका लगाया। जहां पैदल गुजर रहे आरोपी को पुलिस ने जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 8.28 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ लखनपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।