शहर के रामलीला मैदान में श्री राम नाटक सभा कठुआ की ओर से सोमवार की रात बाली-सुग्रीव युद्ध का मंचन किया गया। इसमें प्रभु श्री राम ने बाली का वध कर सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाया।
इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित डीसी राजेश शर्मा ने रामलीला क्लब के द्वारा कराई जाने वाली आयोजन को सराहनीय कर देते हुए कहा कि उन्होंने आज बरसों के बाद इस तरह से पूरी रामलीला को देखा है जिसने उन्हें उनके बचपन के दिनों में लौटया है। इसके लिए वह पूरे रामलीला क्लब के आभारी है उन्होंने कलाकारों के द्वारा किए जाने वाले अभिनय को भी खूब सराहा।
उधर कालीबाड़ी में होने वाले रामलीला मंचन में अशोक वाटिका सहित कई अन्य देशों का मंचन हुआ। बीती रात हुए होने वाले इस आयोजन में जिला विकास परिषद के नगरी ब्लॉक से सदस्य संदीप मजोत्रा ने भी अक्षय कुमार के किरदार को निभाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने इस मौके पर युवाओं को संदेश दिया कि वह अपने आपसी एकता और प्रेम को बनाए रखें, क्योंकि इसी सेवा हर मुश्किल से निकाल सकते हैं। इसी तरह शहर के पटेल नगर में बीती रात प्रभु श्री राम की हनुमान से भेंट के साथ बड़ी सुग्रीव युद्ध का मंचन किया गया जिसका वहां मौजूद दर्शकों ने खूब आनंद लिया।