सरकारी डिग्री कॉलेज कठुआ एनसीसी की 4 जेके बटालियन के स्वयंसेवकों ने कोरोना टीकाकरण पर आधारित जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसमें एनसीसी स्वयंसेवकों ने आम जनता को कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। मंगलवार को सरकारी डिग्री कॉलेज कठुआ के एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज परिसर से जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। जिसमें एनसीसी स्वयंसेवकों ने स्लोगन के साथ रैली निकाली और लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया।
रैली जीडीसी कॉलेज के मुख्य गेट से निकाली गई जोकि कॉलेज रोड से होते हुए वापस कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। स्वयंसेवकों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित है और हमारे देश में कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। वहीं, अभी कोरोना से जंग जारी है। कुछ दिनों से लगातार मामले आ रहे हैं। बचाव के लिए लोगों को मास्क, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजर जैसे नियमों का पालन करना चाहिए।