फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रक्षाबंधन पर लोवांग की बेटियों ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन



बनी । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बनी क्षेत्र के लोवांग में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और देशभक्ति की एक खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। अपने घरों और बहनों से दूर देश की सेवा में तैनात भारतीय सेना के जवानों को लोवांग की बेटियों ने रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बांधकर उन्हें अपनेपन का एहसास कराया।


इस दौरान लोवांग की बेटियों ने सेना के जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाइयां खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। जवानों के लिए यह पल भावुक और यादगार रहा, क्योंकि ड्यूटी के चलते वे अपने परिवार और बहनों से दूर रहकर देश की सुरक्षा में अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।
विज्ञापन



लोवांग की बेटियों का यह स्नेह और सम्मान जवानों के लिए रक्षाबंधन के पर्व को और भी खास बना गया। राखी बांधने के दौरान भाई-बहन के रिश्ते की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। जहां बेटियों ने सैनिकों को अपने परिवार का हिस्सा मानते हुए उनके साथ पर्व की खुशियां मनाईं।


इस अवसर पर जवानों और बेटियों के बीच आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। लोवांग की बेटियों का यह प्यार और भारतीय सेना के जवानों के प्रति सम्मान देशभक्ति, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की एक खूबसूरत तस्वीर पेश करता नजर आया।


रक्षाबंधन के इस आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि देश की सीमाओं और दुर्गम क्षेत्रों में तैनात जवान भले ही अपने परिवार से दूर हों, लेकिन देश का हर नागरिक उनके साथ एक परिवार की तरह खड़ा है।
विज्ञापन



इस मौके पर पूजा देवी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व है। देश की सेवा में तैनात जवान अपने परिवार और बहनों से दूर रहते हैं, इसलिए लोवांग की बेटियों ने उन्हें राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते का एहसास कराने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जवानों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा करना उनके लिए गर्व और भावुकता का पल है। देश की रक्षा के लिए अपना परिवार छोड़कर ड्यूटी निभाने वाले जवानों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें