संवाद न्यूज़ एजेंसी
रामकोट
भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व वीरवार को रामकोट में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। राखी के पावन अवसर पर सुबह से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली।
बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर ही मायके पहुंच गईं। शुक्रवार को यात्री वाहनों के साथ ई-रिक्शाओं में पूरा दिन भीड़ बनी रही। घर-घर में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों की रक्षा का वचन दिया। छोटे-छोटे बच्चों का प्यारा अंदाज देखते ही बन रहा था। कई नन्ही बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी। पूरे रामकोट क्षेत्र में त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।