फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रक्षाबंधन के लिए सजे बाजार, रुद्राक्ष व मोरपंख राखियां पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
-उन्नीस को आ रहे त्योहार को लेकर बहनों ने शुरू की खरीदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को है। इसे लेकर शहर के बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गई है। विभिन्न प्रकार की राखियों से बाजार सज गए हैं। रुद्राक्ष, मोरपंख, ओम, कपल, गणेश और चांदी की बनी राखियां स्टालों की शोभा बढ़ा रही हैं। बहनों ने इनकी खरीदारी शुरू कर दी है। रुद्राक्ष व मोरपंख राखी खूब पसंद की जा रही है। बाजार में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।
रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों ने दुकानों में सजी रंग-बिरंगी राखियों के साथ मिठाई की भी खरीदारी की। रविवार को बाजारों में अधिक रौनक की उम्मीद लगाई जा रही है। बड़ी संख्या में बहनों के बाजार में पहुंचने से दुकानदार भी उत्साहित दिख रहे हैं। पर्व के चलते मुख्य बाजार सहित शहर के अन्य क्षेत्रों जराई रोड और जेल रोड और शहीदी चौक पर स्थित मनियारी की दुकानों में रौनक देखने को मिली। दुकानदारों ने काउंटरों को अलग-अलग डिजाइनों की खूबसूरत राखियों से सजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाईयों ने बहनों में लिए खरीदे गिफ्ट
वहीं, बहनों ने दिन भर दुकानों पर जाकर भाइयों के लिए राखियों को खरीदा। शहर की गिफ्ट गैलरियों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। यहां ज्यादातर भाईयों ने बहनों में लिए खूबसूरत गिफ्ट खरीदे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें