हीरानगर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से शुरू की गई इंटर स्कूल जोनल लेवल और इंटर स्कूल जिला स्तर की खेल प्रतियोगिता में शनिवार को विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों के मुकाबले कराए गए। शनिवार को हुई दौड़ प्रतियोगिता में 5000 मीटर की दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल कूटा के राकेश सिंह विजेता रहे।
इसके साथ ही 100 मीटर की दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल चकड़ा के युवराज सिंह, 200 मीटर में हायर सेकेंडरी स्कूल मढ़ीन के उज्ज्वल कुमार, 400 मीटर में हायर सेकेंडरी स्कूल हीरानगर के विशाल वर्मा, 800 मीटर में हीरानगर के जतिन वर्मा, 1500 मीटर की दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल चकड़ा के गणेश पंडोत्रा, 3000 मीटर की दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल मढ़ीन के विशाल थापा विजयी रहे। वहीं भाला फेंक में हायर सेकेंडरी स्कूल कूटा के गौरव चम्बयाल, चक्का फेंक में हायर सेकेंडरी स्कूल हीरानगर के वंशु शर्मा विजेता रहे। लंबी छलांग प्रतियोगिता में हायर सेकेंडरी स्कूल चकड़ा के युवराज सिंह ने सबसे लंबी छलांग लगाई। वहीं हाई स्कूल खानपुर में जेडपीओ सुदर्शन कुमार की मौजूदगी में और मास्टर मोहनलाल डब की देखरेख में अंडर 19 लड़कों के शतरंज, कुश्ती, बैडमिंटन, पेंटिंग, रोप स्किपिंग और कैरम बोर्ड के मुकाबले कराए गए। इसमें 33 लड़कों और 25 लड़कियों ने भाग लिया।