बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से कस्बे के नाज खेल मैदान में जारी खेल प्रतियोगिता में शनिवार को एथलेटिक्स और फुटबाल के मुकाबले हुए। अंडर-19 की 100 मीटर लंबी दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर की अंकिता ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। 300 मीटर लंबी दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल परनाला की कृतिका राजपूत और 400 मीटर लंबी दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल परनाला की मानसी देवी ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 की 800 मीटर लंबी दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर की हिमानी मनकोटिया पहले स्थान पर रही।
शॉटपुट में हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर की विद्यार्थी प्रीति शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं डिस्कस थ्रो में हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर की फजाना कौशल विजय रही। अंडर-19 भाला फेंक प्रतियोगिता में हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर की जुफान अख्तर ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं लंबी कूद में हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन की शगुन बड़वाल विजयी रही। अंडर-19 फुटबॉल में हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर की विद्यार्थियों ने जीत दर्ज करके जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बना ली। उधर फेंसिंग के मुकाबले भी करवाए गए, जिसमें साबर अंडर 14 में मदर टेरेसा स्कूल की मैनी वर्मा पहले स्थान पर रही। अंडर-17 में हायर सेकेंडरी स्कूल पलासी की मीनाक्षी शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 में हायर सेकेंडरी स्कूल पलासी की कृति शर्मा पहले स्थान पर रही। फेंसिंग के फाइनल मुकाबलों में अंडर 14 कॉन्वेंट स्कूल बसोहली की यशस्वी ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। एपी के मुकाबलों में अंडर-17 में हायर सेकेंडरी स्कूल प्लासी की अंजली देवी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 में हायर सेकेंडरी स्कूल प्लासी की विद्यार्थी रेखा देवी प्रथम स्थान पर रही। जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर बिलावर भूषण कुमार ने बताया कि 4 दिवसीय प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।