फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डिप्टी सीएम के बयान पर राजपूत सभा ने जताया रोष, मांगा इस्तीफा

विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री के ​खिलाफ प्रदर्शन करते हुए युवा राजपूत सभा के सदस्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी की ओर से जम्मू-कश्मीर के महाराजा को लेकर की गई बयानबाजी से लोगों में रोष थम नहीं रहा। शुक्रवार को शहर के भगत सिंह पार्क में जमा हुए राजपूत सभा के सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री के बयान की कड़ी आलोचना की और उनसे इस्तीफा देने की मांग की।
इस मौके पर हरिपाल सिंह जसरोटिया बबलू ने उपमुख्यमंत्री की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इसे जम्मू-कश्मीर का कोई भी डोगरा बर्दाश्त नहीं करेगा। लिहाजा उन्हें अपने बयान के लिए सार्वजनिक मंच से माफी मांगनी चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ न केवल उग्र प्रदर्शन किया जाएगा बल्कि जनता उन्हें काले झंडे दिखाकर आईना दिखाएगी। उपमुख्यमंत्री को सबसे पहले महाराजा की ओर से जम्मू-कश्मीर के उत्थान के लिए किए गए कामों की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें इसका जवाब देना होगा। क्योंकि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो आने वाले दिनों में पूरा डोगरा समाज उनके खिलाफ सड़क पर उतरेगा। इस दौरान भोपिल प्रताप सिंह जसरोटिया, रोहित सिंह जसरोटिया, रंजीत सिंह जसरोटिया, हरविंदर सिंह, प्रतीक सिंह जसरोटिया, विकास शर्मा, पवन शर्मा, उमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें