फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हिल व्यू राजोरी की टीम बनी कठुआ प्रीमियर लीग की विजेता

विज्ञापन
जिला पुलिस लाइन में कठुआ प्रीमियर लीग में विजेता रही हिल व्यू राजौरी की टीम को सम्मनित करते एएस
विज्ञापन
- फाइनल मुकाबले में स्टेडियम इलेवन कठुआ को हराया,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कठुआ प्रीमियर लीग का खिताबी मुकाबला हिल व्यू राजोरी के नाम रहा। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में राजोरी की टीम ने स्टेडियम इलेवन कठुआ को मात देकर प्रतियोगिता जीत ली। इसी के साथ जिला पुलिस लाइन में पिछले 10 दिन से जारी प्रतियोगिता संपन्न हो गई।
इससे पूर्व स्टेडियम इलेवन कठुआ की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के रोहित रैणा ने 21 गेंद पर 35 रन और लाडा ने 18 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। इनके महत्वपूर्ण योगदान के साथ टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। इस पारी में हिल व्यू राजोरी के सबसे सफल गेंदबाज आर्यन रहे, जिन्होंने चार ओवरों में 12 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिल व्यू राजोरी ने राहुल की 15 गेंद पर 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी और विक्की की 13 गेंद पर 27 रनों की पारी की बदौलत मात्र सात विकेट के नुकसान पर 18वें ओवर में ही जीत अपने नाम कर ली। आर्यन को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी राहुल चाढ़क ने विजेता टीम को 71 हजार की नकद राशि के साथ ट्राफी देकर सम्मानित किया। जबकि स्टेडियम इलेवन कठुआ की टीम को 41 हजार की नकद राशि के साथ स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के दौरान चंदवा क्रिकेट क्लब की हरफनमौला खिलाड़ी सतनाम को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। जिन्होंने प्रतियोगिता में बल्ले से 140 रन बटोरे और आठ विकेट भी लिए।
विज्ञापन

एडिशनल एसपी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों और आयोजकों का बधाई दी। वहीं, युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए इस तरह के प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं, आयोजकों में शामिल अरविंद भारद्वाज ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अजय गोयल, शाहरुख पठान आदि का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें