फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग उठाई

विज्ञापन
परीक्षाएं आफलाइन कराए जाने की मांग को लेकर कॉलेज रोड जामकर विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ प्रदर - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से ऑफलाइन परीक्षाएं कराए जाने के जारी आदेश का राजकीय डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने कड़ा विरोध किया है। शुक्रवार को ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों ने कॉलेज रोड जाम कर दिया और एक घंटे तक विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का हजहार किया। भारी बारिश के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रोड को जाम किए जाने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालांकि प्रदर्शनकारियों को शांत करवाकर मार्ग खुलवाया। तब सड़क पर यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन

कॉलेज रोड पर एकत्रित हुए विद्यार्थियों में शामिल साहिल शर्मा ने कहा कि गत दिनों छात्रों की मांग के बाद एक माह के लिए खुले कॉलेज में ही पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों की ऑफलाइन पढ़ाई हुई है और पूरे सत्र के दौरान उनकी कक्षा ऑनलाइन ही चली है। जिसमें इंटरनेट के व्यवधान के कारण उस तरह से पढ़ाई नही हो पाई है, जिसकी जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि अगर पूरे सत्र के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करवाई गई है तो परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही करवाई जाएं। वहीं प्रदर्शन में शामिल सन्नी डोगरा ने कहा कि पूरे जम्मू कश्मीर में इन दिनों कोविड के मामले में बढ़ोतरी हो रही है। अभी भी कई विद्यार्थियों को वैक्सीन की दोनों डोज नही लगी है। बावजूद इसके विश्वविद्यालय प्रबंधन ऑफलाइन परीक्षा लेना चाहता है। कोविड का नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ रहे खतरे को देखते हुए ऑफलाइन परीक्षाएं करवाना छात्रों के हित में नहीं है। लिहाजा ऑनलाइन ही परीक्षाएं करवाई जानी चाहिए। वहीं हर्षदेव ने कहा कि कोरोना के कारण कॉलेज में पूरे सत्र के दौरान नियमित कक्षाएं नही लग पाई हैं। केवल ऑफलाइन कक्षा के दौरान लगने वाली कक्षाओं के दौरान विद्यार्थी थोड़ा बहुत पढ़ाई कर पाए हैं। लिहाजा विश्वविद्यालय प्रबंधन ऑनलाइन परीक्षाएं कराए। अगर ऐसा संभव नही तो ऑफलाइन कक्षाओं के दौरान जितना पाठ्यक्रम पूरा हुआ है उसमें से ही परीक्षाएं करवाए। अगर ऐसा नही किया गया तो विद्यार्थी अपनी मांग पूरी नहीं होने तक प्रदर्शन जारी रखेंगे। प्रदर्शन में अतुल कुमार, नितिश कुमार, गौरव, अंशुल, प्रदीप कुमार, मोनिका, काजल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें