भाजपा नेता रवींद्र रैना आपदा प्रभावितों से मिलते हुएजागरूक पाठक
कठुआ। भाजपा नेता रविंदर रैना जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों सहित राहत शिविरों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना। वीरवार को घाटी राहत शिविर में पहुंचे रैना ने मलबे के नीचे दबकर मारे गए लोगों के परिवार वालों से गहरी संवेदना व्यक्त की।
शनिवार की आधी रात बादल फटने के बाद आई अचानक बाढ़ में जुथाना के जोड़ इलाके और जंगलोट के बागड़ा में मलबे के नीचे दब कर सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों घायल हो गए थे। उनका वर्तमान में आर्मी अस्पताल पठानकोट और राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ में उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता घाटी, जुथाना के जोड़, डिंगा अंब, ढिलवां, त्रिडवां सहित अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर न केवल प्रभावित परिवार से मुलाकात की, बल्कि जिला उपयुक्त से फोन पर बात कर जोड़ के मन्हास मुहल्ले में मलबे में दब चुके जरूरी सामान को बाहर निकालने के लिए लोगों की मदद करने का भी आग्रह किया है।