फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: फसलों पर राहत की बारिश, सर्दी खांसी से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में मंगलवार देर रात से बारिश का दौर शुरू हो गया। लगभग ढाई महीने बाद हुई बरसात से एक तरफ जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं सूखी सर्दी से होने वाली बीमारियों से लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा, बनी के ऊपरी इलाकों में मंगलवार दोपहर बाद से लगातार हो रही बर्फबारी से पहाड़ गुलजार हो गए हैं। पहाड़ों पर बर्फ की पतली चादर बिछ गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे रास्तों पर बढ़ी फिसलन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

शहर में बुधवार सुबह की शुरुआत हल्की बरसात से हुई। तेज सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी। वहीं, दोपहर एक बजे के करीब हल्की धूप खिली लेकिन ढाई बजे के करीब एक बार फिर बादलों ने आसमान पर डेरा जमा लिया। इसके बाद चली बर्फीली हवाओं ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश और बर्फबारी का यह दौर चार फरवरी तक जारी रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान - डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
गेहूं की फसल के लिए वरदान से कम नहीं
अगले चार दिन जारी रहने वाले बारिश के दौर में फसलों को काफी फायदा मिलने वाला है। खासकर कंडी इलाके के किसानों के लिए यह बारिश संजीवनी का काम करेगी। पिछले ढाई महीने से बारिश न होने के कारण किसानों की गेहूं की फसल पीली पड़ गई थी और कुछ स्थानों पर गेहूं की फसल उग ही नहीं पाई। इसके चलते किसान परेशान थे। अब बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर बरसेगी। इससे गेहूं को सबसे अधिक फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

सूखी सर्दी से होने वाले रोगों से मिलेगी राहत
पिछले लंबे अरसे से बारिश न होने और लगातार कोहरा पड़ने से लोग सर्दी, खांसी, बुखार और सांस से संबंधित रोगों से ग्रस्त हो रहे थे। इसके चलते जीएमसी में ओपीडी एक हजार के करीब पहुंच गई थी। बीमार लोगों में अधिकतर बुजुर्ग और बच्चे थे। जीएमसी प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर अत्री ने बताया कि इस बारिश से सूखी सर्दी से होने वाले रोगों से लोगों को मुक्ति मिलेगी। बारिश से गला खराब, बुखार और सांस संबंधी रोगों से लोग कम ग्रस्त होंगे।
बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना
लंबे सूखे के बाद तहसील बनी के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश मंगलवार दोपहर बाद से जारी है, जबकि ऊपरी इलाकों में डग्गर, सरथल, छत्रगलां और अन्य इलाकों में हल्की बर्फबारी भी जारी है। पिछले दो महीनों से बनी में सूखे के कारण पहाड़ों की खूबसूरती को ग्रहण लग गया था और बरसाती नालों में पानी न आने के कारण घराट बंद थे लेकिन मंगलवार से जारी सर्दियों की पहली बारिश और बर्फबारी से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। बनी के ऊपरी इलाकों में गत वर्ष 27 नवंबर को बर्फबारी और बारिश हुई थी। इसके बाद से लगातार मौसम शुष्क बना रहा। वहीं, इस बर्फबारी और बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें