फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीन और चार फरवरी को लगेगा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और प्रवासी भारतीय नरेंद्र सिंह खालसा के सहयोग से शहर में दो दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह भोला ने दी। उन्होंने लोगों से इस शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन


शहर के कालीबड़ी स्थित निजी अस्पताल में आयोजित होने वाले शिविर के संबंध में भाेला ने बताया कि तीन और चार फरवरी को होने वाले शिविर में पंजाब के मशहूर पांच नेत्र चिकित्सकों की टीम लोगों के आंखों की जांच करेगी। शिविर में आने वाले मरीजों को फ्री चेकअप के साथ लेंस लगवाने और सर्जरी की सहूलियत भी निशुल्क रहेगी। सुबह दस बजे से शुरू होने वाले शिविर में मरीजों के पंजीकरण के साथ जांच का क्रम शुरू होगा।
इसके अलावा तीन फरवरी को ही मुखर्जी चौक स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में विशेष कीर्तन दरबार का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें हजूरी रागी दरबार साहिब के भाई सिमरप्रीत सिंह, श्रीनगर से भाई हरजिंदर सिंह, भाई हरप्रीत सिंह यूएसए वाले शबद कीर्तन करेंगे। इस मौके पर प्रचारक गुरविंदर सिंह के अलावा ज्ञानी नरेंद्र सिंह खालसा गुरुद्वारा दुखनिवारण कनाडा संगत का मार्गदर्शन करेंगे। इस मौके पर दलजीत सिंह, कुलदीप सिंह, कश्मीर सिंह, हरभजन सिंह, डॉ. एके गुप्ता, कुलवंत सिंह, अमरजीत सिंह, परमजीत सिंह, करनैल सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें