उपमंडल में बुधवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान दूरदराज के इलाकों में भारी बारिश होने के साथ ओले गिरे। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा हैं। वहीं, बिलावर और उसके आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान से लोगों को काफी दिक्कतें आईं।
दूरदराज के डुगैन ब्लॉक के कई इलाकों में ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, दूरदराज के कई इलाकों में गेहूं की फसल को समेटने का काम भी प्रभावित हुआ है। देर शाम तक उपमंडल के दूरदराज इलाकों में बारिश जारी थी। संवाद