फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में भीगे मैदान, दिन में पहाड़ तरबतर

Thu, 16 Jun 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला/कठुआ/बिलावर/बसोहली
विज्ञापन
बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मंगलवार देर रात कई दिनों से जारी उमस पर बारिश भारी पड़ी। बादलों की गड़गड़ाहट और तेज आंधी के बीच झमाझम बारिश ने जिले के ज्यादातर मैदानी इलाकों को भिगो कर रख दिया। तेज बारिश से कई इलाकों की बिजली भी गुल रही। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बुधवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इस बीच उमस भी काफी रही।
विज्ञापन


दोपहर तक जिले के ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में मेघ बरसने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी था। बिलावर, बसोहली, महानपुर और बनी के इलाकों में भी तेज बारिश हुई है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव हुआ है।

कठुआ में बारिश का पानी दुकानों में घुसने के विरोध में ओल्ड बस स्टैंड मार्केट के दुकानदारों ने बुधवार को कठुआ-हटली मार्ग जाम कर नगर परिषद और जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दुकानदारों ने कहा कि हर वर्ष वह नगर परिषद से सफाई की मांग करते हैं, लेकिन आज तक किसी ने दुकानों के आगे नाले की सफाई नहीं की है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल प्रधान योगराज शर्मा, बिशन दास, सतपाल, पुरुषोत्तम लाल, मनमोहन सिंह, करम सिंह आदि ने कहा कि दुकानों के आगे जो नाला बनाया गया है, वह करीब पांच फीट गहरा है। वह ऊपर से ढका हुआ है। ऐसे में दुकानदार उसे स्वयं साफ नहीं कर सकते हैं।

नगर परिषद के कर्मचारियों और अधिकारियों से कई बार कहने के बाद भी नाले की सफाई नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा कि हर बरसात में बारिश का पानी सड़क से होते हुए उनकी दुकानों में घुसता है जिसके कारण उन्हें दिक्कतें होती है और कई बार तो पानी के कारण सामान भी खराब हो चुका है।

रदर्शनकारियों ने कहा कि जबसे नाला बना है, नाले की सफाई नहीं की गई, जिसके कारण अब नाला ब्लाक हो चुका है। ऐसे में सड़कों से पानी नाले के बजाय दुकानों में घुसता है। दुकानदारों ने कहा कि अभी बरसात शुरू नहीं हुई है और पानी दुकानों में घुसने लगा है। ऐसे में यदि जल्द ही नाले की सफाई कर पानी निकाली व्यवस्था को पुख्ता नहीं बनाया गया, तो वे उग्र रुख अपना लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें