फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गर्मी से दिलाई राहत, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Sat, 03 May 2025 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। वीरवार रात को हुई बारिश ने एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत दी है तो दूसरी तरफ तेज हवा के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। उपमंडल के सभी गांव रात भर अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मचारियों की मशक्कत के बाद कुछ इलाकों में शुक्रवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल हुई, जबकि कुछ इलाकों में देर शाम तक आपूर्ति सुचारु करने का काम जारी रहा। वहीं, हाईवे पर निर्माण कार्यों के चलते परिवर्तित मार्गों पर बने गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें