फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डियर अश्विन सर... कठुआ रेलवे स्टेशन की दुर्दशा देखिए

विज्ञापन
कठुआ रेलवे स्टेशन के वेटिंग हाल की व्यवस्था। स्रोत.. रेलवे यात्री
विज्ञापन
- यात्री ने की एक्स पर की शिकायत, डीआरएम फिरोजपुर ने दिया जवाब, 12 और कुर्सियां वेटिंग हॉल में लगाई जाएंगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। डियर रेलवे टीम और अश्विन सर... कठुआ रेलवे स्टेशन और उसके वेटिंग रूम की स्थिति आपको बताते हुए बहुत दुख हो रहा है। इस दौर में किसी भी स्टेशन की यह सबसे खराब स्थिति है। फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम में केवल दो सीटें हैं।
कठुआ रेलवे स्टेशन पर शौचालय काम नहीं कर रहा। वंदे भारत ट्रेन जैसी प्रमुख ट्रेनें यहां रुकती हैं। किराया अधिकतम लिया जाता है, लेकिन हालत बहुत खराब है। उस पर स्टेशन मास्टर का जवाब था हमें कोई सहायता और पैसा नहीं मिल रहा है । यह बातें कठुआ रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले एक यात्री नीरज यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रेलवे को टैग करते हुए लिखीं।
विज्ञापन

यात्री ने न सिर्फ रेलवे प्रबंधों की पोल खोली बल्कि देर रात यहां पहुंचने वाले यात्रियों की दिक्कत और यहां रात में होने वाली परेशानी की तस्वीरें भी साझा की। शिकायत मिलते ही डीआरएम फिरोजपुर के आधिकारिक एक्स हैंडल से संज्ञान लिया गया। अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए। डीआरएम ने जवाब दिया कि कठुआ स्टेशन पर प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय के शौचालय और स्नानघर वर्तमान में कार्यरत हैं और बैठने के लिए तीन कुर्सियां उपलब्ध हैं। शीघ्र ही वहां 12 बैठने की कुर्सियों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, कठुआ रेलवे स्टेशन वर्तमान में औद्योगिक विकास के बीच बड़ी संख्या में यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्टेशन बनकर उभरा है। रोजाना औसतन 63 के लगभग ट्रेनों का कठुआ रेलवे स्टेशन पर ठहराव होता है। इस बीच यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने को लेकर लगातार विभिन्न संस्थाएं भी मांग करती रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें