फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, मां-बेटा घायल

Mon, 19 May 2025 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के कालीबड़ी चौक के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मेहता पैलेस के पास रविवार दोपहर को हुआ। घायल मां-बेटे को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान अंजू बाला (35) पत्नी तारा चंद और बेटा रेहान (6) पुत्र तारा चंद दोनों निवासी वार्ड 16 कठुआ के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें