फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: धनतेरस पर देर रात तक चला खरीदारी का दौर, खूब बिके बर्तन व चांदी के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाजारों में दिन भर रौनक रहने से व्यापारी वर्ग खुश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। धनतेरस पर शहर में जमकर खरीदारी हुई। बंपर खरीदारी से जहां व्यापारियों के चेहरे खिले रहे वहीं लोगों ने भी सोने की जगह चांदी और बर्तनों की खरीदारी को तरजीह दी।
खरीदारी के लिए लोगों ने सुबह ही बाजार की ओर रुख किया और देर शाम तक बर्तन खरीदने का सिलसिला जारी रहा। पर्व पर बाजारों में भीड़ देखकर लोगों के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता था। शादी के सीजन में आभूषणों की भी खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। धनतेरस पर शहर के अतिरिक्त बाजारों में धातु की बनी मां लक्ष्मी और श्री गणेश की आकृतियों की भी खासी मांग रही। ग्राहकों को रिझाने के लिए स्वर्णकारों ने अपनी प्रतिभा को विभिन्न आकृतियों में उभारा जिसे खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन

बर्तन स्टोर के मालिकों ने बताया कि उनके लिए इस दिन का खास महत्व है। पूरे साल में सबसे अधिक बिक्री इसी दिन होती है। साथ ही नए और डिजाइन वाले बर्तनों को खरीदने के लिए लोगों की ललक उन्हें लाभ दिलाती है। इस बार सोने का भाव बढ़ने से उम्मीद है कि बीते साल के मुकाबले तीस से चालीस प्रतिशत बर्तनों की खरीद पर इसका असर रहेगा। इस मौके पर जौहरी विनोद ने बताया कि इस बार धनतेरस पर अच्छी खासी आभूषणों की बिक्री हुई है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले यह आंकड़ा बहुत ज्यादा नहीं है। ऐसे में बिक्री को पिछले साल की तुलना में एक जैसा ही कहा जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोने की कीमत बढ़ने से खरीद पर थोड़ा बहुत असर पड़ा है। कीमत बढ़ती नहीं तो खरीदारी इससे कहीं अधिक होती। लोग चांदी के गहनों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। दीपावली से पूर्व सजे बाजारों में लोगों ने पर्व पर पूजन के लिए सामग्री की भी खरीदारी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें