फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जनता दरबार में उठाए गए मुद्दों का मौके पर ही किया निपटारा

विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय में केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जनता से सीधे संवाद और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से भाजपा जिला कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जनता दरबार में उन्होंने उठाए गए कई मुद्दों का मौके पर ही निपटारा किया।


इस मौके पर डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हर नागरिक के जीवन को आसान बनाने और उसकी गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास और अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं की पहुंच इस शासन की मूल भावना है। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में कठुआ में शिक्षा, स्वास्थ्य, संपर्क और आर्थिक गतिविधियों के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, उत्तर भारत का पहला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और कैंसर सेंटर का उन्नयन इसी दिशा में उठाए गए कदम हैं। उज्ज बहुउद्देशीय परियोजनताा और शाहपुरकंडी बांध जैसी लंबे समय से अटकी परियोजनतााओं को मोदी सरकार ने पुनर्जीवित किया है। इनसे क्षेत्रीय विकास के साथ-साथ भारत के हिस्से के जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. सिंह ने कहा कि कठुआ को शिक्षा और उद्यमिता का केंद्र बनाया जा रहा है। इंडस्ट्रियल बायोटेक पार्क में स्थापित इनक्यूबेशन सेंटर हर साल लगभग 15 स्टार्टअप को बढ़ावा देगा जिससे आने वाले वर्षों में छोटे शहरों और गांवों से नए उद्यमी तैयार होंगे। उन्होंने हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि राहत राशि का उपयोग पारदर्शी ढंग से किया जाएगा। इनके घर बह गए हैं उन्हें पुनर्निर्मित घर और जिनकी जमीन बह गई है उन्हें वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। जनता दरबार में जिला विकास परिषद अध्यक्ष कर्नल महान सिंह, उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें