फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क, पेयजल आपूर्ति, बाढ़ सुरक्षा कार्य और ग्रामीण कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याएं उठाईं

Sat, 03 Jan 2026 12:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
पक्का कोठा में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनते विधायक। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : katra news
विज्ञापन
पंचायत सल्लान के पक्का कोठा में जनता दरबार का आयोजन, विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। कंडी क्षेत्र की पंचायत सल्लान के पक्का कोठा में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यहां स्थानीय लोगों ने विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं को रखा। इस दौरान विधायक विजय शर्मा, एसडीएम फुलेल सिंह और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान स्थानीय निवासियों ने सड़क, पेयजल आपूर्ति, बाढ़ सुरक्षा कार्य, ग्रामीण कनेक्टिविटी तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं। विधायक ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद प्रभावित स्थलों का मौके पर निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता पर तेजी से पूरा करने के आदेश दिए। विधायक ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी।

लोगों को आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी ऐसे जनता दरबारों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि नागरिकों से सीधा संवाद मजबूत हो और उत्तरदायी शासन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा यह आयोजन क्षेत्र में जनप्रतिनिधि और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाने में कारगर साबित हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में विकास कार्यों को लेकर उम्मीद जागी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें