फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोगों ने किया नगर कमेटी के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बिलावर कस्बे के मुख्य बाजार की नालियों से बह रहे गंदे पानी का जब नगर कमेटी ने कोई संज्ञान नहीं लिया तो स्थानीय लोगों और दुकानदारों का रविवार को नगर कमेटी के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नगर कमेटी के कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में मौजूद नगर कमेटी के पूर्व चेयरमैन नरेंद्र कुमार और अन्य लोगों ने कहा कि इस समस्या के बारे में उन्होंने कई बार नगर कमेटी को अवगत करवाया लेकिन शिकायत करने के बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग नगर कमेटी के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। दुकानदारों ने कहा की ओवरफ्लो हो रही नाली का गंदा पानी मुख्य बाजार की गलियों में बहता रहता है, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार की गली से गंदा पानी पिछले कई दिनों से ओवरफ्लो हो रहा है, जिसकी वजह से मुख्य बाजार में पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नगर कमेटी ने कई वर्ष पूर्व मुख्य बाजार में डीप ड्रेन का निर्माण किया था, जिसमें मलबा भर गया है। नगर कमेटी ने नालियों की साफ सफाई भी नहीं करवाई। इसकी वजह से निकासी नहीं हो पा रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नगर कमेटी दुकानदारों से हर महीने 100 रुपये का शुल्क बाजार की साफ सफाई के लिए लेती है लेकिन उसने आज तक समस्या का समाधान नहीं किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दो दिनों के भीतर मुख्य बाजार में बनाई गई डिप ड्रेन की साफ सफाई नहीं की गई और समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थानीय लोग नगर कमेटी बिलावर के कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय का घेराव करेंगे। प्रदर्शनकारियों में अजय वर्मा, संजय मेहरा, पंकज कश्यप, कपिल वर्मा, हिम्मत वर्मा और अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें