फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक फोरम ने की हत्याओं की निंदा

विज्ञापन
घाटी में शिक्षक की हत्या पर रोष जताते शिक्षक, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू कश्मीर टीचर्स फोरम ने श्रीनगर में दो शिक्षकों की हत्या की कड़ी निंदा की है। मृतकों की आत्मिक शांति के लिए एक कैंडल मार्च भी निकाला गया। उन्होंने मांग की है कि इस अमानवीय कृत्य के आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन

फोरम के प्रांतीय उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने शहर के मुखर्जी चौक पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्राचार्या सुपिंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद की बर्बर और अमानवीय हत्या कर दी गई। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे, और घाटी में कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
मार्च में शामिल जतिंदर सेठी और मनोहर लाल ने सरकार से प्रत्येक पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और परिवार के कम से कम एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग रखी है। भूपिंदर सिंह ने भी इस हत्या की निंदा की और निर्दोष कर्मचारियों को निशाना बनाने को एक छिपा हुआ मिशन माना। ओम प्रकाश, राजिंदर सिंह, अजय गुप्ता, नरेश सिंह, परवेश मिश्रा, हरप्रीत सिंह, संजीव शर्मा, सतीश शर्मा, आदि ने संवेदनशील इलाकों में शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत किए जाने की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें