फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने तबादला नीति को लेकर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। जम्मू कश्मीर टीचर फोरम के बैनर तले बिलावर इकाई के अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षकों ने डिप्टी सीईओ कार्यालय के बाहर बुधवार को प्रदर्शन किया, और तबादला नीति के विरोध में नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

शिक्षकों के अनुसार इस तबादला नीति की वजह से पहले भी दो सीईओ की कुर्सी जा चुकी है। इस बार तो जैसे ही सूची जारी की गई, धरना प्रदर्शन और रोष का सिलसिला हर तरफ जारी हो गया। विवाद हमेशा विभाग को इस बात के लिए घेर लेता है, क्योंकि रसूखदार कर्मचारियों के तबादले जहां कुछ ही सालों में उनके मन चाहे स्थानों पर कर दिए जाते हैं, वहीं कई चाहतों को विभाग सात-सात साल बाद भी नई पोस्टिंग देना भूल चुका है। दूरदराज इलाकों में सेवाएं देने वाले शिक्षकों को पूछने वाला भी कोई नहीं है। हाल ही में शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तर पर किए गए तबादलों में भी कुछ ऐसा ही देखने मिला। सूची में कुछ ऐसे शिक्षक हैं, जिनके तबादले 2013 के बाद पहली बार किए गए हैं। लेकिन, वार्षिक तबादला नीति को दरकिनार किया गया है। क्षेत्र में कई शिक्षकों का 2016 में नियुक्ति के बाद एक बार भी तबादला नहीं हुआ। जोनल शिक्षा अधिकारी से प्रपोजल गया ही नहीं, और सूची में कठुआ कार्यालय में बैठकर ही तबादले कर दिए गए, जो मंजूर नहीं। इस अवसर पर कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें