फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनाने की मांग पर प्रतापकोट के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगलोट ईस्ट पंचायत की एसटी बस्ती प्रतापकोट के लोगों ने सड़क की मांग पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर गांव की सड़क समय पर बन गई होती, तो शुक्रवार को कासिम दीन की पशुशाला के नुकसान को कम किया जा सकता था। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे अशरफ अली ने कहा कि प्रशासन से पहले भी कई बार सड़क की खस्ता हालत की समस्या बताई जा चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कासिम दीन की पशुशाला में लगी आग को समय पर नियंत्रित नहीं किया जा सका। इसकी एकमात्र वजह सड़क न होना था। ऐसे में परिवार की रोजी रोटी का जरिया छिन गया है। बताया कि बाकायदा सड़क का एस्टिमेट बनाया जा चुका है, लेकिन राशि न होने का हवाला देकर मामले को टाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जितनी भी आबादी है, उनके घर कच्चे हैं। बीस के लगभग परिवार क्षेत्र में रहते हैं। आग नियंत्रित न हो तो आसपास के घर भी चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द सड़क का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें