फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी के आदेश के बाद भी क्रशर मालिकों द्वारा वसूला जा रहा है अधिक मूल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी के आदेश के बाद भी क्रशर मालिकों द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक की वसूली किए जाने का ट्रैक्टर यूनियन ने कड़ा विरोध किया है। शुक्रवार को यूनियन ने खनन विभाग कार्यालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान खनन विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए खनन विभाग अधिकारी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ट्रैक्टर यूनियन के सदस्यों का कहना है कि क्रशर पर मनमाने दाम वसूले के मामले को लेकर गत 23 फरवरी को वह लोग डीसी से मिले थे और उनसे सभी स्टोन क्रशरों पर रेट लिस्ट लगाने की मांग रखी थी। ताकि कोई भी निर्धारित मूल्य से अधिक न ले सके। डीसी ने उनकी मांग को जायज ठहराते हुए यह व्यवस्था शुरू करवाने की बात कही। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने जब अपने ट्रैक्टर ट्राली क्रशर पर माल लेने के लिए भेजे, तो वहां डीसी के आदेश को नकारते हुए क्रशर मालिक उन्हें फिर से 2400 रुपये सैकड़ा रेता और 1400 रुपये सैकड़ा बजरी दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अपनी इस समस्या को लेकर वह लोग पिछले 3 दिन से खनन विभाग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं ताकि उन्हें उचित दामों पर मेटेरियल देने की बात की जाए। लेकिन तब से लगातार विभाग के कार्यालय पर ताला लटका हुआ है। वहीं खनन विभाग जिला अधिकारी को फोन भी नही उठा रहे है। ऐसे में एक बार फिर से ट्रैक्टर यूनियन धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूूर हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात को ट्रैक्टर यूनियन के सभी सदस्य फिर से धरने पर बैठेंगे और जो भी ट्रैक्टर टिप्पर निर्माण सामग्री ले जाते पकड़ा जाएगा। उनकी निर्माण सामग्री मंदिर, गुरुद्वारा जा मस्जिद में खाली करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें