फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले आठ माह से पेयजल संकट से जूझ रहे गदाधर के लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ रोष प्रदर्शन करते हुए समस्या की जल्द समाधान की जाने की मांग उठाई है। प्रदर्शन में शामिल तारो देवी ने बताया कि कुल्लियां स्थित ट्यूबवेल से उनके गांव में पानी की सप्लाई होती है। लेकिन ट्यूबवेल पर विभाग द्वारा कोई भी नियमित कर्मचारी नहीं तैनात किया गया है। जिसके चलते आसपास रहने वाले लोग अपनी मर्जी से ट्यूबवेल के वाल्व को अपनी ओर खोल लेते हैं। इससे उनके गांव में पानी की सप्लाई नहीं आ पाती है। इसके अलावा अगर कभी वाल्व उनके गांव का खोला भी जाता है, तो जगह-जगह से जर्जर पाइप लाइन के चलते उगांव तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पाती है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि बरसात के दिनों में खड्ड से गुजरने वाली पाइप लाइन का टुकड़ा बह गया था। इसके चलते लोगों को परेशान होना पड़ता है। वही गांव के ध्यानचंद का कहना है इस बारे में कई बार वालों पीएचई विभाग के कर्मचारियों से मिलकर समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं। लेकिन उनकी मांग पर अब तक गौर नहीं किया जा रहा है। घर की जरूरत के लिए पानी एकत्र करने में पूरा पूरा दिन घर से ट्यूबवेल तक की दौड़ लगानी पड़ती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विभाग जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं करता तो वह लोग इसके खिलाफ हाईवे पर भी उतरने से परहेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें