फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर में अभाविप ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को देवल के शहीदी चौक पर प्रदर्शन किया और जम्मू सचिवालय के बाहर शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज की निंदा की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उपप्रधान भारतीक उपाध्याय और अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन करने वालों पर लाठी चलाने वालों पर सरकार कार्रवाई करें। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हाल ही में बारहवीं कक्षा की मास प्रमोशन की गई है, लेकिन क्लस्टर यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि क्लस्टर यूनिवर्सिटी में सीटों को बढ़ाया जाए ताकि विद्यार्थी दाखिला ले सकें। इस मौके पर कई अन्य वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए और कहा कि जब तक निर्दोष विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज करने वालों पर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी, तब तक पूरे जम्मू संभाग में एबीवीपी प्रदर्शन जारी रखेगी। इस मौके पर सुनीत ठाकुर, रोहन राज चोपड़ा, मानस खजूरिया, नेहा सपोलिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें