हीरानगर। सीजफायर का उल्लंघन कर पाकिस्तान की ओर से रठुआ में घरों को निशाना बनाने से गुस्साए लोगों ने जोरदार प्रदर्शन कर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान एक कायर देश है और अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा, जिसे सबक सिखाया जाना चाहिए। कई साल से पाकिस्तान इसी तरह से सीजफायर का उल्लंघन कर नुकसान पहुंचाने का काम कर रहा है।
प्रदर्शनकारी बीडीसी चेयरमैन कर्ण कुमार ने कहा पाकिस्तान को नक्शे से खत्म करने का वक्त आ गया है। जब तक ऐसा नहीं होगा यह इस तरह की हरकतें करता रहेगा। कब तक बॉर्डर पर रहने वाले लोग भय में जिंदगी गुजारेंगे। बच्चे स्कूल डरते डरते जाते हैं। किसान खेतों में जाने से डरते हैं। खेतों में धान की फसल तैयार हो चुकी है। कब तक लोग परेशान होते रहेंगे। अब समय आ गया है कि इसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। प्रदर्शन में सरपंच भारत भूषण शर्मा, अशोक कुमार, सोमा देवी व रंजीत कुमार आदि शामिल रहे।