फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू मामले में अभाविप का प्रदर्शन

Fri, 19 Feb 2016 01:46 AM IST
कठुआ/बसोहली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कुछ दिनों पूर्व अफजल गुरु के समर्थन में की गई नारेबाजी व पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोपी छात्रों पर अभाविप ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन की जिला इकाई ने वीरवार को इस मामले में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने सभी आरोपियों पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। कठुआ में प्रदर्शन में शामिल परिषद प्रांत प्रमुख राहुल देव ने कहा कि जेएनयू में देश विरोधी गतिविधियां पहले से हो रही हैं, लेकिन इस पर अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई। अभी तक एक ही छात्र नेता को हिरासत में लिया गया है। यह शर्मनाक है।

प्रदर्शनकारियों में शामिल छात्रा अध्यक्ष अंकिता गुप्ता ने कहा कि इन देश विरोधी ताकतों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए। यह देश को अंदरूनी रूप से कमजोर करने की साजिश है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इन छात्र संगठनों के सदस्यों पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को उग्र करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


बसोहली में भी लोगों ने जेएनयू मामले में रोष जताया है। जिला भाजपा प्रवक्ता शिव कुमार पाधा ने कहा कि जिन लोगों ने देश विरोधी नारे लगाए हैं, उन्हें देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें