फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 18 Feb 2016 12:59 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने व देश में साजिशें करने के विरोध में छन्न अरोड़िया में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान का झंडा फूंका।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने प्रो. गिलानी व कन्हैया पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में युवाओं को भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने देशविरोधी साजिशें रचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए नायब सरपंच केआर रैना ने कहा कि जेएनयू में देशविरोधी नारेबाजी से आज पूरा देश शर्मसार है।

हम पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हैं, लेकिन हमारे बीच में बैठे इन देशद्रोहियों को कौन काबू में करेगा। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि दिल्ली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाते हैं।
विज्ञापन


अफजल गुरु की फांसी को हत्या बताई जाती है। ऐसे में देश की सीमा पर अपनी जान न्योछावर करने वालों की शहादत के बारे में भी सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों के कारण आज तक जितने लोग भी मारे गए हैं। उनके लिए जेएनयू के इन शोध छात्रों के मुंह से क्यों दो शब्द नहीं निकले।

सियाचिन ग्लेशियर में हमारे दस सैनिक मारे गए, लेकिन राहुल गांधी वहां पर नहीं गए। केजरीवाल ने एक शब्द नहीं बोला, लेकिन देशद्रोहियों के समर्थन में लोग पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसी स्थित है कि हम परेशान हैं कि इस देश में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रो. गिलानी व कन्हैया पर कार्रवाई करने के साथ अन्य युवाओं को भी गिरफ्तार किया जाए।

प्रदर्शनकारियों में चंदु गुप्ता, वरुण सूदन, मुकेश शर्मा, तरसेम लाल, तेजराम, रवि गुप्ता, शामलाल गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें