फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी में आतंकी हमले के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। जिले की पहाड़ी सब डिवीजन बनी में सेना को फिर से तैनात किए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। शिवखोड़ी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान और आईएसआई के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव शर्मा ने कहा कि हिंदुओं के धार्मिक स्थलों पर आने वाले भक्तों को निशाना बनाया जा रहा है। इसे राष्ट्रीय बजरंग दल बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि बीते दिनों बनी के ढग्गर में भी आतंकी गतिविधियां देखी गईं लेकिन अब तक उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बनी ने एक लंबे अर्से तक आतंकवाद का दंश झेला है। यहां से सेना को हटाए जाने के बाद आतंकी गतिविधियां चिंता का विषय हैं। लिहाजा सरकार को जल्द से जल्द बनी में सेना की फिर से तैनाती सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने रियासी आतंकी हमले में मृतकों को 50 लाख और घायलों को दस लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में सुशील बांजलिया, शक्ति शर्मा, मोहम्मद अशरफ, मेहर सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें