फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सीबीआई और एनआईए जांच करवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। लोहाई मल्हार इलाके में तीन निर्दोष नागरिकों की लक्षित हत्याओं के खिलाफ लोगों का गुस्सा पाकिस्तान के खिलाफ सोमवार को फूट पड़ा। मांडली चौक पर पूर्व सरपंच अमरीक सिंह के नेतृत्व में एकत्रित हुए लोगों ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की निंदा की, वहीं फिंतर चौक पर भाजपा पहाड़ी जिला के प्रधान गोपाल कृष्ण के नेतृत्व में पाकिस्तानी झंडा को जलाया गया और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

बिलावर के काली माता मंदिर चौगान मे व्यापार मंडल के प्रधान सुमित वर्मा ने तीनों लोगों की हत्या की सीबीआई और एनआईए जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आईएसआई स्लीपर सेल और आतंकवादी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए ऑपरेशन ऑलआउट शुरू करने का आग्रह किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार पर आतंकवाद पर लगाम लगाने में विफल रहने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें