फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पाकिस्तान मुर्दाबाद, उमर सरकार होश में आओ के लगाए नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। बिलावर के लोहाई मल्हार में तीन युवकों की हत्या के विरोध में सोमवार दोपहर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने छलां चौक पर प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल प्रधान टिक्का शर्मा के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में लोगों ने पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद, उमर सरकार होश में आओ, भारत माता की जय, टारगेट किलिंग बंद करो आदि नारों के साथ अपना रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि बिलावर के लोहाई मल्हार इलाके में हुई तीन बेकसूर लोगों की मौत को कदाचित भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि यह कायराना हरकत आतंकवादियों की ही हो सकती है जिस तरह से तीनों लापता व्यक्तियों के शव नाले से बरामद हुए हैं इससे साफ जाहिर होता है कि आतंकियों ने टारगेट किलिंग की है। उमर सरकार को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए और इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप कुमार अबरोल ने कहा कि बिलावर एक शांतिप्रिय इलाका है जहां इस तरह की एक के बाद एक घटनाओं का होना सबके लिए चिंता का विषय है। आम नागरिक भी अव सुरक्षित नहीं है। जो पशुपालक गर्मियों में पहाड़ों की ओर रहने के लिए जाते थे वह भी इस तरह की घटनाओं के बाद डर के माहौल में है और अपने निवास स्थान पर जाने से कतरा रहे हैं। वह इसकी कड़ी निंदा करते हैं और प्रशासन से जल्द गुनहगारों को ढूंढने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच काह दिनेश खजुरिया, परकाश सिंह, राजू पाठक, रोहित पाधा, कमल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें