फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई न होने पर भड़के विद्यार्थी

Wed, 06 Apr 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के वार्ड एक पलगेतर मोहल्ले में सफाई व्यवस्था न होने के विरोध में मंगलवार को विद्यार्थियों ने नगर परिषद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विद्यार्थियों के साथ वार्ड के लोगों ने भी नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि नगर परिषद द्वारा वार्ड में सफाई करवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल मोहित और मयंक केसर ने कहा कि पिछले कई महीनों से वार्ड में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। वार्ड की मुख्य गली और स्कूल के पास के प्लाट में गंदगी का आलम है लेकिन बार-बार नगर परिषद से गुहार लगाए जाने के बाद भी सफाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आ चुका है और अगर यही स्थिति रही तो बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है।

वहीं प्रदर्शन में शामिल रमेश कुमार, बलवंत कुमार ने कहा कि नगर परिषद द्वारा वार्ड में कोई डस्टबिन नहीं लगाया गया है जिसके कारण लोगों को कूड़ा फेंकने के लिए वार्ड के बाहर जाना पड़ता है। जिसके कारण लोग प्लाट में ही कूड़ा-कचरा फेंक देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खाली प्लाट के ऐसे इस्तेमाल से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन नगर परिषद को चाहिए कि वार्ड में सफाई व्यवस्था बनाए। कम से कम एक सप्ताह में दो बार सफाई कर्मचारियों को वार्ड में भेजकर कूड़ा कचरा उठाया जाए।

इसके साथ ही वार्ड में तीन डस्टबिन भी लगाए जाएं, ताकि लोग अपने घरों से कूड़ा कचरा डस्टबिन में फेंक सकें। उन्होंने कहा कि अगर यही रवैया रहा तो नगर परिषद को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। जिसके लिए नगर परिषद खुद ही जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें