गांव छन्न अरोड़िया के लोगों ने राशन मिलने के विरोध में शुक्रवार को सीएपीडी विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गांव में लोगों को पिछले तीन महीनों से राशन नहीं मिला। अब जब कि स्टोर श्रमिकों की हड़ताल समाप्त हो गई है, तो भी विभाग राशन मुहैया नहीं करवा पा रहा है।
प्रदर्शनकारियों में शामिल नायब सरपंच केआर रैना ने कहा कि गांव में आठ वार्ड हैं और किसी भी वार्ड के लोगों को राशन नहीं मिला है। ग्रामीणों ने पहले जब राशन देने की मांग की थी, तो विभाग ने हड़ताल की बात कहकर लोगों को चुप करवा दिया। अब जब हड़ताल समाप्त हो गई है, तो भी विभाग ने राशन जारी नहीं किया है।
प्रदर्शनकारियों में शामिल पोली देवी, मीना देवी, कमला देवी, भूषण शर्मा, करमचंद, मोहिंद्र पाल आदि ने बताया कि विभाग को इस समस्या को बताया गया है, लेकिन विभागीय अधिकारियों को गरीब ग्रामीणों की कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द राशन नहीं मिला, तो वे विभाग के खिलाफ उग्र रुख अपना लेंगे।