फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न मिलने पर भड़के ग्रामीण

Sat, 19 Mar 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : file
विज्ञापन
गांव छन्न अरोड़िया के लोगों ने राशन मिलने के विरोध में शुक्रवार को सीएपीडी विभाग के खिलाफ  जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गांव में लोगों को पिछले तीन महीनों से राशन नहीं मिला। अब जब कि स्टोर श्रमिकों की हड़ताल समाप्त हो गई है, तो भी विभाग राशन मुहैया नहीं करवा पा रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल नायब सरपंच केआर रैना ने कहा कि गांव में आठ वार्ड हैं और किसी भी वार्ड के लोगों को राशन नहीं मिला है। ग्रामीणों ने पहले जब राशन देने की मांग की थी, तो विभाग ने हड़ताल की बात कहकर लोगों को चुप करवा दिया। अब जब हड़ताल समाप्त हो गई है, तो भी विभाग ने राशन जारी नहीं किया है।

प्रदर्शनकारियों में शामिल पोली देवी, मीना देवी, कमला देवी, भूषण शर्मा, करमचंद, मोहिंद्र पाल आदि ने बताया कि विभाग को इस समस्या को बताया गया है, लेकिन विभागीय अधिकारियों को गरीब ग्रामीणों की कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द राशन नहीं मिला, तो वे विभाग के खिलाफ उग्र रुख अपना लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें